अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही, सीरियस बताकर गर्भवती को किया रैफर, हुई नॉर्मल डिलीवरी

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Oct, 2020 01:02 PM

hospital employees referring to serious women referred to pregnant

सिविल अस्पताल की महिला चिकित्सक और नर्स की लापरवाही के काऱण एक गर्भवती महिला को रातभर काफी परेशानी झेलनी पड़ी। गर्भवती महिला को गर्भवती महिला को महिला...

जींद : सिविल अस्पताल की महिला चिकित्सक और नर्स की लापरवाही के काऱण एक गर्भवती महिला को रातभर काफी परेशानी झेलनी पड़ी। गर्भवती महिला को गर्भवती महिला को महिला चिकित्सक ने बिना किसी गंभीर दिक्कत के ही पी.जी.आई. रैफर कर दिया। गर्भवती महिला के परिजनों ने भी महिला चिकित्सक से काफी अनुरोध किया लेकिन फिर भी चिकित्सक ने परिजनों की एक नहीं सुनी। उसके बाद गर्भवती महिला के परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए वहां उसने नॉर्मल डिलीवरी से स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

वहीं इस मामले से सिविल अस्पताल के सिविल अस्पताल के स्टाफ की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा है। महिला के परिजनों का कहना है कि सिविल अस्पताल की महिला चिकित्सक व कर्मचारियों के इस रवैए के कारण उन्हें काफी दिक्कतों ता सामना करना पड़ा। वे इसकी  शिकायत स्वास्थ्य अधिकारियों से कर कार्रवाई की मांग करेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे नगूरां गांव की प्रवीण पत्नी नीरज की डिलीवरी होनी थी।

प्रवीण को परिजन सिविल अस्पताल जींद ले आए। उसके बाद उसको दाखिल कर लिया गया। उनको  बताया कि डिलीवरी रात 11 बजे तक हो जाएगी। रात होने के बाद स्टॉफ की ड्यूटी बदल गई और करीब रात 9 बजे परिजनों को बताया कि बच्चे की धड़कन कम हो गई। इसके बाद स्टाफ ने महिला को ऑक्सीजन लगा दी और फिर 15 मिनट बाद बताया कि अब ठीक है। उसके कुछ ही देर बाद चैक किया तो बताया कि अब बच्चे की धड़कन तेज हो गई है। उसके बाद महिला चिकित्सक ने महिला को पी.जी.आई, रैफर कर दिया। 

रात को नॉर्मल डिलीवरी से हुई स्वस्थ बच्ची
गर्भवती महिला के देवर परमजीत ने बताया कि उन्होंने महिला चिकित्सक से काफी गुहार लगाई कि वह जरुरतमंद लोग है। रात के समय वह गर्भवती महिला को लेकर पी.जी.आई. रोहतक कैसे जाएंगे लेकिन महिला चिकित्सक ने उनकी बात न सुनते हुए पी.जी.आई. रोहतक का पर्चा काट दिया। वह भाभी प्रवीण को जींद के ही एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां रात के नॉर्मल डिलीवरी से एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दे दिया।                 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!