होडल मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा, व्यायाम करने निकले छात्र की मौत

Edited By Isha, Updated: 02 Dec, 2019 04:27 PM

horrific road accident occurred on hodal road one student died

नूंह के होडल मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई। होडल मार्ग पर अडबर गांव के समीप सुबह व्यायाम करने अपने दोस्तों के साथ निकले ......

नूंह (अक बघेल) : नूंह के होडल मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई। होडल मार्ग पर अडबर गांव के समीप सुबह व्यायाम करने अपने दोस्तों के साथ निकले पांचवीं कक्षा के छात्र अरबाज को वैगनआर कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे छात्र ने घटनास्थल स्थान पर ही दम तोड़ दिया। 

जानकारी के मुताबिक अडबर गांव के करीब आधा दर्जन युवा छात्र सुबह शारीरिक परीक्षा पास करने तथा शरीर को फीट रखने के लिए व्यायाम करने रोजाना की तरह घर से निकले थे। व्यायाम करते समय जब सभी बच्चे होडल की तरफ से अडंबर की तरफ वापस आ रहे थे, तभी तेज रफ़्तार से चलाता हुआ वैगनआर चालक आया। जिसने अरबाज पुत्र जलालुद्दीन निवासी अडबर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके सिर तथा पैरों में काफी चोट लगी। जिसके चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद अडबर गांव में मातम- सा छा गया।  

बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने वैगनआर कार की पहचान कर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम सीएचसी नूंह से करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!