दशहरे पर टला बड़ा हादसा: बावल की मोबाइल निर्माण कंपनी के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला सामान

Edited By Isha, Updated: 20 Oct, 2026 01:11 PM

a major accident was averted on dussehra

दशहरे के अवसर पर मंगलवार को बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित डीबीजी कंपनी के स्क्रैप यार्ड में अचानक आग लग गई। आग से स्क्रैप का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि छुट्टी होने के कारण कंपनी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): दशहरे के अवसर पर मंगलवार को बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित डीबीजी कंपनी के स्क्रैप यार्ड में अचानक आग लग गई। आग से स्क्रैप का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि छुट्टी होने के कारण कंपनी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। 

जानकारी के अनुसार, बावल के सेक्टर-5 स्थित प्लॉट नंबर-10 में मोबाइल फोन बनाने वाली डीबीजी कंपनी के स्क्रैप यार्ड से मंगलवार को धुआं उठता देख सुरक्षा गार्ड ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

 सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग बुझाने के दौरान पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!