बहादुरगढ़ में खौफनाक हत्याकांड,  युवक के सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी

Edited By Harman, Updated: 11 Aug, 2026 11:37 AM

horrific murder in bahadurgarh young man killed by hitting on the head

हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक सनसनीखेज हत्याकांड की खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस नृशंस हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

बहादुरगढ़ ( प्रवीण धनखड़) : हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक सनसनीखेज हत्याकांड की खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस नृशंस हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बहादुरगढ़ के गांव भापड़ौदा की है। मृतक की पहचान गांव भापडौदा निवासी ओमबीर के रूप में हुई है। ओमबीर गांव में ही डेयरी और दूध बेचने का काम करता था। घटना के दौरान उसका साथी अमित भी उसके साथ मौजूद था, जो इस वारदात में गंभीर रूप से घायल हो गया। अमित का इलाज गिरावड़ स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, ओमबीर और उसका साथी अमित गांव के ही एक पशुबाड़े में बीती देर शाम बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके साथ विवाद हुआ और दोनों पर हमला किए जाने की बात सामने आई है। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण ओमबीर की मौत हो गई, जबकि अमित बुरी तरह घायल हो गया। अमित के शरीर पर भी चोट के काफी गंभीर निशान है।

घटना की सूचना मंगलवार की सुबह परिजनों को मिली। इसके बाद ही परिजनों द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक ओमबीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पिता प्रीत सिंह ने गांव के ही कुछ युवकों पर अपने बेटे ओमबीर की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल आरोपों और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घायल अमित के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद ही हत्या की पूरी वजह और वारदात में शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इंकार किया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!