कलायत में NH -152  पर भयानक हादसा, धान के ट्रक को तेल के टैंकर ने मारी टककर...ड्राइवर की दर्दनाक मौत

Edited By Harman, Updated: 30 Oct, 2026 12:43 PM

horrific accident on nh 152 in kalayat

कैथल के कलायत में नेशनल हाईवे-152 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव सिमला के पास खड़े धान से भरे ट्रक में पीछे से तेल के टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल के कलायत में नेशनल हाईवे-152 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव सिमला के पास खड़े धान से भरे ट्रक में पीछे से तेल के टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेल के टैंकर में आग लग गई।

आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और टैंकर के अंदर बैठा चालक बाहर नहीं निकल पाया। इस हादसे में चालक की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चालक राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने गाड़ी मालिक से संपर्क कर हादसे की सूचना भेज दी है।

कलायत थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं इस भयानक हादसे को देख लोग दहल उठे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!