Honeytrap Exposed: महिला और उसका साथी 50 हजार रूपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पॉक्सो केस में कर रही थी ब्लैकमेल

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 02 Jun, 2025 08:21 PM

honeytrap exposed woman and her partner arrested red handed

कैथल के थाना शहर पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक युवक अजीत को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रुपये की मांग की थी।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल के थाना शहर पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक युवक अजीत को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रुपये की मांग की थी। इससे पहले वे युवक से 80 हजार रुपये ले चुके थे और बाकी राशि के लिए बार-बार दबाव बना रहे थे।

पीड़ित युवक ने अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। आरोपियों ने युवक और उसकी पत्नी को 50 हजार रुपये लेकर चिल्ड्रन पार्क में बुलाया। जैसे ही आरोपी रुपये लेने पहुंचे, वहां पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये बरामद किए।

यूपी की रहने वाली है महिला

थाना शहर की एसएचओ गीता ने बताया कि पकड़ी गई महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और वर्तमान में अर्जुन नगर में किराए पर रहती है। दूसरा आरोपी उसका दोस्त है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए रिमांड लिया जाएगा। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!