अंबाला में संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड ने की खुदकुशी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 18 Mar, 2023 05:24 PM

शहर में पुलिस के व्हीकल डिस्पोजल ग्राउंड में ड्यूटी दे रहे होमगार्ड ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।
अंबाला(अमन): शहर में पुलिस के व्हीकल डिस्पोजल ग्राउंड में ड्यूटी दे रहे होमगार्ड ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। साथ ही परिवार भी किसी तरह का कोई शक नहीं जताया है। शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि होमगार्ड अकबर अली नारायणगढ़ का रहने वाला था। वह 7 साल पहले होमगार्ड में भर्ती हुआ था, दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। व्हीकल डिस्पोजल ग्राउंड में उसकी ड्यूटी लगी हुई थी,जहां उसने गेट बंद करने के लिए रखी रस्सी की मदद से जीवनलीला समाप्त कर लिया। पुलिस कर्मचारी जब सुबह पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। जब पुलिस कर्मचारी अंदर पहुंचे तो देखा कि होमगार्ड जवान अकबर अली का शव फंदे पर लटका था। वहीं बलदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया इसमे जांच की जा रही है। साथ ही धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

साजिश के तहत हत्या या कुछ और, कैब चालक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

यमुनानगर में छत पर मिला व्यक्ति का शव... पत्नी और साथी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Yamunanagar में गोकशी के मामले में 3 गिरफ्तार, डेढ़ क्विंटल गोमांस बरामद, नेटवर्क खंगालने में जुटी...

जींद में अमानवीय कृत्य: युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मुंह पर किया... पुलिस ने 8 युवकों के खिलाफ...

Ambala Police: होली में खलल डालने वाले हुड़दंगियों की खैर नहीं, अंबाला पुलिस ने किए ये कड़े इंतजाम

खाकी का खौफ खत्म! अंबाला में पुलिस चौकी में घुसकर मुंशी की वर्दी फाड़ी, सरकारी फाइलें बिखेरीं

अंबाला हत्याकांड का खुलासा, पुरानी रंजिश में गई थी सोनू की जान, जानिए क्या है पूरा मामला...

सोनीपत में ASI ने की खुदकुशी, बेटे का विदेश से आने का इंतजार...पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

590 करोड़ के घोटाले पर सरकार का बड़ा एक्शन, IDFC बैंक सहित कई अधिकारियों पर FIR दर्ज, विजिलेंस की...

कैथल में इंसानियत शर्मसार ! 7-8 महीने का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस ने जांच की शुरु