हिसार: चर्च में शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस

Edited By Deepak Kumar, Updated: 24 Dec, 2024 06:54 PM

hisar news dispute over burial of dead body in church

हिसार चर्च में क्रिसमस की तैयारियों से पहले चर्च परिसर में बने कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में कब्र तैयार कराई गई। पुलिस बल की तैनाती में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।

हिसार (विनोद सैनी): शहर चर्च में क्रिसमस की तैयारियों से पहले चर्च परिसर में बने कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में कब्र तैयार कराई गई। पुलिस बल की तैनाती में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

जानकारी के अनुसार महाबीर कालोनी में रहने वाली इसाई समुदाय की एक महिला का मंगलवार की तड़के निधन हो गया। के परिजनों ने चर्च के पास्टर को फोन कर इस बारे में सूचना दी। मंगलवार सुबह जब पास्टर ने कब्रिस्तान में खोदाई शुरु कराई तो चर्च परिसर में ही नर्सरी चलाने वाले लोगों ने विरोध शुरु कर दिया। पास्टर ने कहा कि यह जमीन चर्च की है। करीब 135 साल से चर्च यहां पर स्थापित है। नर्सरी को बाद में शुरु हुई। नर्सरी का केस चल रहा है। 

नर्सरी चलाने वाले हरिओम ने कहा कि यह हमारी नर्सरी की जमीन है। इस पर हम खोदाई नहीं करने देंगे। हमारा कोर्ट में केस चल रहा है। हमारे पास अदालत के कागज हैं। दोनों पक्षों में बहस होने पर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। सिविल लाइन थाना पुलिस के एसएचओ ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों से बातचीत की। इसके बाद कब्र को खोदा गया। दोपहर को पुलिस बल की मौजूदगी में शव को दफनाया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!