बलात्कार के आरोपी देवेंद्र बुडिया को दो दिन की रिमांड पर भेजा, कोर्ट ने खारिज की मेडिकल याचिका

Edited By Deepak Kumar, Updated: 28 Jul, 2025 04:09 PM

hisar court sent rape accused devendra budia on two day remand

बलात्कार के आरोपी देवेंद्र बुडिया को न्यायिक दंडाधिकारी श्री आयुष की अदालत ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

हिसार: बलात्कार के आरोपी, जोधपुर निवासी देवेंद्र बुडिया को आज न्यायिक दंडाधिकारी श्री आयुष की अदालत ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आरोपी की ओर से दाखिल की गई मेडिकल आधार वाली याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया था। वहीं, पुलिस द्वारा दाखिल पुनरीक्षण याचिका (रिवीजन पिटीशन) को स्वीकार करते हुए अदालत ने आरोपी को दो दिन की सख्त रिमांड पर भेजने का निर्णय लिया।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से घटना स्थल की जानकारी, अपराध में शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान, मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि की बरामदगी से संबंधित पूछताछ की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!