Weather Update: हरियाणा के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Aug, 2024 11:34 AM

heavy rain alert in 5 districts of haryana

हरियाणा में 4 दिन बाद मानसून लौट आया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल शामिल हैं।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में 4 दिन बाद मानसून लौट आया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल शामिल हैं। चरखी-दादरी के ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है। हालांकि कई जिले ऐसे भी हैं, जहां मौसम साफ है। पंचकूला में भी मौसम साफ है। हालांकि हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने इन शहरों में बिजली गिरने का भी खतरा जताया है।

कहां कितनी बारिश

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां 12.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। सोनीपत में 6.0 मिमी, रोहतक में 3.0 मिमी, गुरुग्राम में 2.5 मिमी, पंचकूला और जींद में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश और हवा के कारण तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

5 सालों में सबसे कम बारिश

इस बार हरियाणा में 5 सालों में सबसे कम बारिश हुई है। आंकड़ों पर गौर करें तो 2018 में 549 मिमी बारिश हुई थी। 2019 में 244.8 मिमी, 2020 में 440.6 मिमी, 2021 में 668.1 मिमी, 2022 में 472 मिमी, 2023 में 390 मिमी और 2024 में 97.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। कम बारिश के कारण राज्य के धान उत्पादक किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!