हरियाणा के युवक की फ्रांस में मौत, कपड़े के शोरूम पर काम करता था सुनील

Edited By Isha, Updated: 25 Feb, 2025 03:30 PM

haryana youth dies in france sunil used to work at a clothes showroom

जिले के कस्बे पिहोवा वासी युवक की फ्रांस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत का समाचार मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने

कुरुक्षेत्र: जिले के कस्बे पिहोवा वासी युवक की फ्रांस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत का समाचार मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार से युवक का शव भारत लाने की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पिहोवा की पूजा कॉलोनी का रहने वाला सुशील कुमार (28) पिछले साल 8 जनवरी को पेरिस (फ्रांस) गया था। 2 सप्ताह पहले ही 8 फरवरी को सुशील की उसके भाई सौरव से बातचीत हुई थी। 11 फरवरी को अपने बड़े भाई संदीप के जन्मदिन की स्टोरी अपनी फेसबुक पर शेयर की थी। उसके बाद सुशील का फोन बंद हो गया। परिजन उसे कॉल करते रहे, मगर उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।


सौरव के मुताबिक, सुशील से बात नहीं हुई तो उसने उसके रूममेट के साथ बातचीत करने की कोशिश भी की। तब 15 फरवरी को मकान मालिक ने उसके भाई के फंदा लगाकर सुसाइड करने की सूचना दी। उनको मकान मालिक की बात पर विश्वास नहीं है, क्योंकि 8 फरवरी को सुशील उनके साथ नॉर्मल बातचीत कर रहा था। 11 फरवरी को उसने फेसबुक पर भाई के जन्मदिन की स्टोरी शेयर की।

 
सौरव ने बताया कि मकान मालिक ने उनको भाई के सुसाइड करने का कोई प्रूफ भी नहीं भेजा। अब मकान मालिक उनके साथ बातचीत करने में आनाकानी कर रहा है। कई बार मकान मालिक को फोन भी किया, मगर मकान मालिक उनका फोन ही नहीं उठा रहा है। मकान मालिक मॉरीशस का रहने वाला है।
 
 
सुशील पेरिस में कपड़े के शोरूम पर काम करता था। यह शोरूम किसी पाकिस्तानी है। उसने पाकिस्तानी से बातचीत की थी। उसने भी सुशील के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है। वे बार-बार उस पाकिस्तानी को भी कॉल कर रहे हैं, मगर पाकिस्तानी भी उनका फोन नहीं उठा रहा है।

 
सुशील के पिता जगदीश चंद रोडवेज विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी रहे हैं। विभाग से रिटायर होने के बाद मिले पैसे और कर्ज लेकर उन्होंने सुशील को फ्रांस भेजा था। सुशील के सहारे पर उनका घर-परिवार का गुजारा हो रहा था। सुशील की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट छा गया है। जगदीश चंद के मुताबिक, सुशील की बॉडी मंगवाने के लिए 20-22 लाख रुपए का खर्च आएगा। उनके पास इतनी पैसे की गुंजाइश ही नहीं है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!