आफत की बारिश: हरियाणा में घग्गर-मारकंडा का कोहराम, कई जिलों की फसलें जलमग्न..

Edited By Isha, Updated: 05 Sep, 2025 02:52 PM

ghaggar markanda wreaks havoc in haryana

हरियाणा में लगातार हो रही बारिश से स्थिति गंभीर हो गई है। दिल्ली के ओखला बैराज से फरीदाबाद की ओर 2.35 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

डेस्क: हरियाणा में लगातार हो रही बारिश से स्थिति गंभीर हो गई है। दिल्ली के ओखला बैराज से फरीदाबाद की ओर 2.35 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

कुरुक्षेत्र के नैसी गांव के पास मारकंडा नदी का तटबंध टूट गया है। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में सामान्य से 47% अधिक बारिश हुई है। कुरुक्षेत्र में घग्गर और मारकंडा नदी का पानी घरों में घुस चुका है।

पिछले 24 घंटों में कुल 11 लोगों की मौत हुई है। कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, भिवानी, करनाल और यमुनानगर में छतें गिरने से 3 बच्चियों सहित 8 लोग मारे गए। सिरसा में एक व्यक्ति की कार नहर में गिरने से मौत हुई। यमुनानगर में एक व्यक्ति यमुना में डूब गया। पानीपत में एक 3 वर्षीय बच्चे की छत से गिरकर मौत हो गई।

मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जींद में सुबह बारिश हुई। झज्जर, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में तेज बारिश जारी है। मारकंडा नदी में 33,677 क्यूसेक पानी बह रहा है। इससे आसपास के 8 गांवों में जल स्तर बढ़ गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!