शराब ठेके पर फायरिंग करने आया था युवक, फिर देखा कुछ ऐसा उल्टे पैर भागा, ये रही बड़ी वजह
Edited By Yakeen Kumar, Updated: 26 Aug, 2025 09:46 PM

सीएम सिटी लाडवा में इंद्री चौक पर शराब के ठेके पर एक युवक गोली चलाने के लिए पहुंचा। युवक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बाधा हुआ था।
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : सीएम सिटी लाडवा में इंद्री चौक पर शराब के ठेके पर एक युवक गोली चलाने के लिए पहुंचा। युवक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बाधा हुआ था। ठेके पर बैठे गनमैन को देखकर युवक गाड़ी में बैठकर वहां से फरार हो गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया है।
ठेके पर मौजूद व्यक्ति कुलदीप सिंह ने बताया कि एक युवक जिसने अपने मुंह पर कपड़ा बाधा हुआ था ठेके पर गोली चलाने के लिए आया था। जैसे ही उसने गोली चलाने के लिए गन तानी तो ठेके के अंदर बैठे गनमैन ने उसको देख लिया। गनमैन तुरंत युवक के पीछे दौड़ पड़ा। युवक ने गनमैन को पीछे आते देखा तो आगे खड़ी गाड़ी में बैठकर वहां से फरार हो गया।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मूलचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको सूचना मिली थी कि ठेके के बाहर एक युवक गन लेकर आया हुआ था तो वह मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

Kurukshetra: नशे में धुत पुलिसकर्मी ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, रौब दिखा बोला- शराब पीना मेरा...

Kurukshetra : ट्रांसफॉर्मर चोरी के शक में युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

हरियाणा में 43°C पहुंचा तापमान, दोपहर में घर में रहने की सलाह; कई शहरों में बनी रहेगी हीट वेव की...

शादी के 13 दिन बाद NRI युवक की भयानक हादसे में मौत, उजड़ा हंसता खेलता परिवार

Kurukshetra : सुसाइड की बात कहकर लापता युवक का नहीं लगा सुराग, नहर किनारे मिली बाइक...परिवार चिंतित

कुरुक्षेत्र में खुशियां मातम में बदलीं...भात भरने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, मासूमों के सिर से उठा...

कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा, पिकअप की टक्कर से नाबालिग की मौत; हिमाचल दर्शन करने जा रहा था परिवार

कुरुक्षेत्र में ज्वेलर्स से गन प्वाइंट पर लूटे जेवर और कैश, CCTV में कैद बदमाश; सोशल मीडिया पर मिल...

No Classes Tomorrow: 1 मई को हरियाणा के स्कूल रहेंगे बंद, 'एक्स्ट्रा क्लास' के बहाने बुलाया तो...

HSVP का बड़ा फैसला, बिचौलियों का खेल खत्म...अब इस तरीके से सीधे बेच और खरीद सकेंगे Private Property