Weather Update: हरियाणा में कल से गर्मी से मिलेगी राहत, रात को महसूस की होगी ठंड...

Edited By Isha, Updated: 27 Sep, 2025 09:53 AM

haryana will get relief from heat from tomorrow

हरियाणा में दिन में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। कल से हरियाणा में हवाओं को रूख बदलने वाला है। फिलहाल पश्चिमी हवाएं चल रही हैं लेकिन कल के बाद उत्तरी-पश्चिमी हवाएं

चंडीगढ़: हरियाणा में दिन में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। कल से हरियाणा में हवाओं को रूख बदलने वाला है। फिलहाल पश्चिमी हवाएं चल रही हैं लेकिन कल के बाद उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। पहाड़ों की तरफ से आने वाली इन हवाओं के कारण पारा गिरेगा और गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी। वहीं प्रदेश में अब रात का तापमान 22 डिग्री तक पहुंचने लगा है। शुक्रवार को सबसे कम रात का तापमान सोनीपत में 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। रात को ठंड महसूस की जाने लगी हैं।


हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 28 सितंबर की रात से बंगाल की खाड़ी व राजस्थान के ऊपर एक एंटी साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने की संभावना के चलते पारा गिर सकता है।

 दिन के समय जो तापमान 32 से 35 डिग्री तक पहुंच रहा है, वह 30 से 32 डिग्री तक आ जाएगा तो वहीं रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि इस बार सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा बारिश हरियाणा में दर्ज की गई है।

 एक जून से 24 सितंबर तक प्रदेश में औसतन 413.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 568.4 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1116.9 एमएम दर्ज की गई है जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!