Haryana Weather Today: हरियाणा के मौसम में होगा ये बदलाव... पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Edited By Deepak Kumar, Updated: 25 Jan, 2025 12:44 PM

haryana weather today weather will be clear in haryana till 31 january

हरियाणा वालों को मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मौसम विभाग के अनुसार आज लेकर 31 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा।

डेस्कः हरियाणा वालों को मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मौसम विभाग के अनुसार आज लेकर 31 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। दरअसल, मौसम विभाग चंडीगढ़ ने अगले 6 दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। राजधानी चंडीगढ़ समेत सभी 22 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। जिसके चलते प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, सुबह और शाम को बर्फीली हवाएं चलने की वजह से ठंड महसूस होगी। 

रात को मिलेगा हल्का कोहरा 

दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कई जिलों में सुबह, शाम और रात के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं दिन में तेज धूप निकलेगी, जिसके चलते लोगों को गर्मी सताएगी। वहीं शुक्रवार को हिसार में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जो 24 डिग्री सेल्सियस था। 

30 जनवरी तक ऐसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें, तो आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 27 और 28 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि, 29, 30 और 31 जनवरी को अधिकम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!