Edited By Manisha rana, Updated: 04 Dec, 2025 08:41 AM

हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। आज से लगातार 3 दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान सूबे के 4 जिलों में शीतलहर चल सकती है।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। आज से लगातार 3 दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान सूबे के 4 जिलों में शीतलहर चल सकती है। जिसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और पंचकूला जिले शामिल हैं। पश्चिमी विक्षोभ से पहले हरियाणा में न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2°C की गिरावट देखने को मिली है। सबसे बड़ी गिरावट रोहतक, गुरुग्राम, नूंह और हिसार में देखने को मिली। यहां दिन का पारा 2.5 °C से 3.5 °C तक गिर गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 3 दिनों में बादलवाई के कारण दिन का पारा गिर सकता है, वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। बुधवार रात को पारा गुरुग्राम में सबसे कम 3.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं हिसार में पारा 4 °C तक पहुंच गया था। दिसंबर के शुरुआती दौर में ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार को अधिकतम तापमान में सामान्य के मुकाबले 1.3°C की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिससे मौसम बदलेगा। इसके बाद 8 दिसंबर को फिर से ठंड बढ़ सकती है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)