Wheelchair Cricket Championship: Haryana का बेटा व्हीलचेयर क्रिकेट में दिखाएंगा दम, मात्र 12 गेंदों में बना चुका है 50 रन

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2025 12:04 PM

haryana son will show strength in wheelchair cricket

हरियाणा के कैथल के अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर संदीप कुंडू का चयन 5 से 9 जून तक ग्वालियर में होने वाली टी-10 राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए किया गया है। संदीप कुंडू चंडीगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे

कैथल: हरियाणा के कैथल के अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर संदीप कुंडू का चयन 5 से 9 जून तक ग्वालियर में होने वाली टी-10 राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए किया गया है। संदीप कुंडू चंडीगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। संदीप कैथल के गांव तितरम के रहने वाले है। संदीप के साथ कैथल जिले के तीन और खिलाड़ी भी चंडीगढ़ टीम का हिस्सा होंगे। इनमें सीताराम सैनी, सुशील गिल और प्रदीप चहल शामिल हैं।

यह जानकारी खेल कोच जगरूप कुंडू ने दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में संदीप की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत चंडीगढ़ टीम ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती है। कैथल जिले और पूरे हरियाणा को इस चैंपियनशिप में संदीप और उनके साथी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की आशा है।


संदीप कुंडू ने व्हीलचेयर क्रिकेट में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने मात्र 12 गेंदों में 50 रन बनाए हैं। 26 गेंदों में शतक लगाया है। टी-20 मैच में 184 रनों की पारी खेली है। उनकी इन उपलब्धियों ने व्हीलचेयर क्रिकेट में नए मानक स्थापित किए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!