घर से घूमने निकला डॉक्टर संदिग्ध हालत में लापता, राहगीर के पास मिला फोन

Edited By Isha, Updated: 02 Apr, 2021 04:33 PM

haryana private hospital operator missing update

पानीपत में निजी अस्पताल के संचालक  संदिग्ध हालत में लापता हो गई है। पानीपत के सेक्टर 13 -17 से बीते देर शाम अपनी बाइसिकिल से घूमने के लिए निकले डॉक्टर सुदेश खुराना अपने घर नहीं पहुंचे। पुलिस ने डॉ की साईकिल को  टोल प्लाजा  के पास से

पानीपत(सचिन): पानीपत में निजी अस्पताल के संचालक संदिग्ध हालत में लापता हो गई है। पानीपत के सेक्टर 13 -17 से बीते देर शाम अपनी बाइसिकिल से घूमने के लिए निकले डॉक्टर सुदेश खुराना अपने घर नहीं पहुंचे। पुलिस ने डॉ की साईकिल को  टोल प्लाजा  के पास से बरामद किया  है। फिलहाल पुलिस लापता डॉक्टर की तलाश में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार पानीपत के सेक्टर 13 -17 में रहने वाले डॉ सुदेश खुराना पानीपत के बरसत रोड पर सुप्रीत नामक निजी अस्पताल चलाते है।  देर शाम रोजमर्रा की तरह शाम को घूमने के लिए वह अपनी बाइसाइकिल से टोल प्लाजा के पास गए थे लेकिन  वापिस नहीं आए, जिसके बाद परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया तो उनका मोबाइल बंद मिला। परिजनों ने तालाश के बाद भी जब डॉ सुदेश खुराना नहीं मिला तो स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई।  मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस ने तलाश शुरू की तो,  डॉ का साईकिल टोल प्लाजा के नजदीक सागर दबे के पास मिला वंही उनका मोबाईल एक राहगीर ट्रंक ड्राइवर के पास मिला। फिलहाल पुलिस डॉक्टर  की तालाश में जुटी है । 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!