केंद्र सरकार ने हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर को दी मंजूरी, 121.7 किलोमीटर होगी लंबाई
Edited By vinod kumar, Updated: 15 Sep, 2020 04:00 PM

केंद्र सरकार ने पलवल से सोनीपत-सोहना-मानेसर-खरखौदा होते हुए हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना को अपनी मंजूरी दे दी है। रेल कॉरिडोर की लंबाई 121.7 किलोमीटर होगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 5617 करोड़ है और इसे 5 साल में पूरा करने का प्रस्ताव है।
दिल्ली (कमल कांसल): केंद्र सरकार ने पलवल से सोनीपत-सोहना-मानेसर-खरखौदा होते हुए हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना को अपनी मंजूरी दे दी है। रेल कॉरिडोर की लंबाई 121.7 किलोमीटर होगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 5617 करोड़ है और इसे 5 साल में पूरा करने का प्रस्ताव है।
यह एनसीआर के हरियाणा राज्य उप-क्षेत्र में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब विकसित करने में मदद करेगा। बता दें कि कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ हरियाणा ओर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बादली-बहादुरगढ़ के 19 गांवों की जमीन को चिह्नित तक लिया गया है। इससे झज्जर जिले के साथ साथ कई अन्य जिलों के विकास को भी पंख लगना स्वाभाविक है।
इस रेल कॉरिडोर को मंजूरी देने पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन एनसीआर में नए औद्योगिक युग का आगाज करेगी। इस रेल लाइन पर हर रोज 20 हजार लोग सफर करेंगे। इसके साथ हर साल 5 करोड़ टन सामान की ढुलाई होगी।
Related Story

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा से शुरू होगी भारत की हरित रेल क्रांति, जींद बनेगा नए युग का...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारी बदल सकेंगे स्थायी पता; होमटाउन में नहीं होगा बदलाव

हरियाणा में विकास की बड़ी रफ्तार, जलापूर्ति और सीवरेज सुधार के लिए 2,534.39 करोड़ मंजूर

'गब्बर' ने बनाई अलग मिसाल...हरियाणा के पहले ऐसे कैबिनेट मंत्री जिन्होंने नहीं ली सरकारी कोठी,...

हरियाणा के इन प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में अटक सकता है Admissions, सरकार ने काउंसलिंग पर रोक की दी...

हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, 15 अगस्त तक करना होगा ये काम...

नागरिकों के डेटा पर नहीं लगेगा सेंध! हरियाणा सरकार का 'डिजिटल कवच' प्लान तैयार... AI तकनीक से लैस...

चाहिए 50% सरकारी सब्सिडी? हरियाणा के किसान 3 अगस्त से पहले तैयार कर लें ये 6 जरूरी दस्तावेज, ऐसे...

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में हरियाणा की घनघस खाप का खुला समर्थन, NEET पेपर लीक...

हरियाणा में अफसरों कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, बिना मंत्री की मंजूरी के नहीं मिलेगा अवकाश......