निजी स्कूल बस चालक को बदमाशों ने मारी 12 गोलियां, मौके पर मौत (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 09 Mar, 2019 12:20 PM

सोनीपत के नाहरा गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे आपकी रूह कांप जाएगी। नाहरा गांव में एक निजी स्कूल बस चालक की दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने चालक पर 10 से 12 राउंड फायर किए, जिससे...

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के नाहरा गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे आपकी रूह कांप जाएगी। नाहरा गांव में एक निजी स्कूल बस चालक की दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने चालक पर 10 से 12 राउंड फायर किए, जिससे बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, नाहरा निवासी जगबीर निजी स्कूल की बस पर बतौर चालक के पद पर कार्यरत था। रोजाना की तरह जैसे ही बस को स्टार्ट करने के लिए बस में चढ़ा। उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार से पांच बदमाशों ने जगबीर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। परिजनों ने बताया कि किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। रोजाना की तरह स्कूल में जा रहा था।

PunjabKesari

कुंडली थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस की 3 टीम जांच कर रही हैं। जल्दी मामले में खुलासा किया जाएगा। हालांकि इस मामले ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कि हैं क्योंकि इस तरह दिन दहाड़े हत्या करने की हिम्मत बदमाशों में कहां से आई। वहीं अब देखना होगा कि इस मामले में कब तक आरोपी गिरफ्तार कर खुलासा करती है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!