Haryana : जेल वार्डनों को पुलिस कांस्टेबल के समान मिलेगा भत्ता, सीएम सैनी ने की बड़ी घोषणा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 05 Feb, 2026 06:49 PM

haryana jail wardens will receive allowances equivalent to police constables c

सीएम सैनी ने कहा कि जेल विभाग के कर्मचारियों के हित में एक अहम फैसला लेते हुए रा

करनाल : करनाल के कैथल रोड स्थित जेल अकादमी में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी घोषणा कर दी। सीएम सैनी ने कहा कि जेल विभाग के कर्मचारियों के हित में एक अहम फैसला लेते हुए राज्य में कार्यरत जेल वार्डन और हेड वार्डनों को अब पुलिस विभाग के कांस्टेबलों के समान भत्ता दिया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से जेल विभाग के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

बता दें कि इस समय जेल वार्डनों को राशन भत्ता 600 रुपए प्रति महीना मिलता है। अब उसे आगामी वित्त वर्ष में बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति माह किया जाएगा। कन्वेंस भत्ता जो अभी 50 रुपए प्रति माह है, उसे 14 गुणा बढ़ाकर 720 रुपए प्रति माह किया जाएगा। इसी तरह वर्दी भत्ता 3 हजार रुपए से बढ़ाकर साढ़े 7 हजार रुपए प्रति वर्ष किया जाएगा। इन सभी घोषणाओं से सरकार पर कुल 26 करोड़ 35 लाख रुपए का वित्तीय भार पड़ेगा, जिसे सरकार सहर्ष स्वीकार करेगी। साथ ही सैनी ने कहा कि अब वार्डन से हेड वार्डन बनने के लिए 20 वर्ष की बजाय 18 वर्ष का समय लगेगा, बशर्ते वार्डन का रिकॉर्ड अच्छा हो।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पुलिस और जेल कर्मियों का जोखिम लगभग समान है, इसके बावजूद जेल वार्डनों को मिलने वाले भत्ते पुलिस विभाग के कांस्टेबलों की तुलना में काफी कम है। इसलिए जेल वार्डनों और हेड वार्डनों को पुलिस विभाग के कांस्टेबलों के समान भत्ता दिया जाएगा।  सरकार के इस निर्णय से जेल विभाग के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। सूत्रों के अनुसार, इस फैसले के तहत जेल विभाग की सेवा शर्तों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। आदेश जारी होने के बाद भत्ते की राशि वार्डन और हेड वार्डनों को नियमित रूप से प्रदान की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!