हरियाणा में ग्रीवेंस कमेटी के चेयरमैन नियुक्त, सीएम सैनी को मिली गुरुग्राम की जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

Edited By Isha, Updated: 04 Nov, 2024 11:08 AM

haryana grievance committee chairman appointed

हरियाणा में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति के अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

चंडीगढ़: हरियाणा में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति के अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी को गुरुग्राम जिले की लोक संपर्क एवं हापरिवाद समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। 


PunjabKesari
जानिए किसे मिले कहां की जिम्मेदारी 

  • कैबिनेट मंत्री अनिल विज कैथल और सिरसा जिले में रहेंगे।
  • कृष्णलाल पंवर रोहतक और हिसार जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • राव नरबीर सिंह नुहं और फरीदाबाद जिला ग्रीवेंस में रहेंगे।
  • इसी तरह से सभी मंत्रियो को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
  • कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा भिवानी और जींद में रहेंगे।
  • कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल रेवाड़ी और पंचकूला की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा महेंद्रगढ़ जिला ग्रीवेंस में रहेंगे।
  • कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा चरखी दादरी और झज्जर जिला ग्रीवेंस में रहेंगे।
  • कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के पास अंबाला और करनाल जिले की जिम्मेदारी रहेगी।
  • कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी यमुनानगर और पानीपत जिला ग्रीवेंस में रहेंगे।
  • कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी फतेहाबाद जिला ग्रीवेंस में रहेंगी।
  • कैबिनेट मंत्री आरती राव पलवल जिला ग्रीवेंस में रहेंगी।
  • इसके साथ ही राज्यमंत्री राजेश नागर कुरुक्षेत्र जिला ग्रीवेंस में रहेंगे।
  • राज्यमंत्री गौरव गौतम सोनीपत जिले की जिम्मेदारी संभालेगे ।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!