Haryana News: दो दिवसीय दौरे पर रोहतक पहुंचे राज्यपाल असीम कुमार घोष, खरावड़ स्कूल को 5 लाख देने की घोषणा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 25 Oct, 2025 04:56 PM

haryana governor asim kumar ghosh arrived on two day visit to rohtak

हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष रोहतक में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने स्कूल व हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया और स्कूल के स्टाफ व बच्चों के साथ बातचीत की।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष रोहतक में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने स्कूल व हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया और स्कूल के स्टाफ व बच्चों के साथ बातचीत की। खरावड़ गांव के स्कूल में उन्होंने स्कूल के विकास के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की है। साथ में वह स्कूल की व्यवस्थाएं देखकर काफी खुश नजर आए। 

PunjabKesari

राज्यपाल असीम कुमार घोष ने कहा कि वह जिस भी जिले में जाते हैं उनकी प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए होती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेल के मामले में देश में सर्वोच्च है और इसलिए हर स्कूल में एक बढ़िया खेल का ग्राउंड होना चाहिए, जहां बच्चे खेल के प्रति जागरूक बने। 

PunjabKesari

साथ ही राज्यपाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति बनने से शिक्षा की गुणवत्ता में काफी सुधार आएगा। हालांकि जब भी कोई नीति शुरुआत में लागू की जाती है तो कुछ समस्याएं जरूर आती है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें हरियाणा का राज्यपाल प्रदेश की जनता की सेवा करने के लिए बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!