हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ में गृह सचिव के लिए भेजा पैनल, इन 3 IAS अधिकारियों के नाम शामिल

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Jul, 2024 09:44 AM

haryana government sent panel for home secretary to chandigarh

चंडीगढ़ में गृह सचिव का जिम्मा हरियाणा के आईएएस अधिकारी को मिलता है। नए गृह सचिव चंडीगढ़ लगाने के लिए हरियाणा की तरफ से तीन आईएएस अधिकारियों का पैनल भेजा गया है। जिनमें डॉक्टर अमित कुमार अग्रवाल, मनदीप सिंह बराड़ तथा जे गणेशन के नाम शामिल है। मनदीप...

चंडीगढ़ (धरणी) : चंडीगढ़ में गृह सचिव का जिम्मा हरियाणा के आईएएस अधिकारी को मिलता है। नए गृह सचिव चंडीगढ़ लगाने के लिए हरियाणा की तरफ से तीन आईएएस अधिकारियों का पैनल भेजा गया है। जिनमें डॉक्टर अमित कुमार अग्रवाल, मनदीप सिंह बराड़ तथा जे गणेशन के नाम शामिल है। मनदीप सिंह बराड़ चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर पहले भी डीसी चंडीगढ़ के रूप में काम कर चुके हैं।

PunjabKesari

हरियाणा कैडर के डॉक्टर अमित कुमार अग्रवाल 2003 बैच के हैं, जबकि मनदीप सिंह बराड़ 2005 बैच के अधिकारी हैं तथा जे गणेशन 2006 बैच के अधिकारी है। वर्तमान में डॉक्टर अमित कुमार अग्रवाल हरियाणा के मुख्यमंत्री के एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगे हुए हैं। जबकि मनदीप सिंह बराड़ डीजीपीआर हरियाणा लगे हुए हैं। जे गणेशन शेफर्ड में एमडी के रूप में कार्य कर रहे हैं। मनदीप सिंह बराड़ चंडीगढ़ के डी सी 2018 में लगे थे। तब चंडीगढ़ में इन्होंने 2021 तक यह पदभार संभाला। इन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से ला ग्रेजुएशन कर रखी है।हरियाणा में अंबाला,यमुनानगर,पंचकुला वा करनाल के डी सी भी रह चुके हैं। इनकी अधिकांश शिक्षा चंडीगढ़ की ही है।

अमित राज्यपाल के सचिव, आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक का जिम्मा संभाल चुके हैं।गुरुग्राम में असिस्टेंट कमिश्नर, हिसार में एस डी एम, पानीपत में ए डी सी, फरीदाबाद में हुड्डा प्रशासक, यमुनानगर, हिसार, पलवल, रोहतक  फरीदाबाद में उपायुक्त व डी जी आई पी आर भी रहे। मूल रूप से जयपुर के निवासी डाॅ अमित कुमार अग्रवाल ने वहीं के एस.एम.एस. मेडिकल काॅलेज से एम.बी.बी.एस. की। पर न तो प्राइवेट और न ही सरकारी किसी भी स्तर पर डाॅक्टर के तौर पर प्रैक्टिस की। इन्हें चैलेंजिंग काम करना पसंद था और वह आईएएस की तैयारी में जुट गए और इन्होंने अपने टारगेट को एचीव किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!