हिमाचल में कांग्रेस की सरकार ने खोया जनता का विश्वास :  धनखड़

Edited By Isha, Updated: 06 Jul, 2024 07:00 PM

congress government in himachal has lost the trust of the people dhankhar

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने  देहरा विधानसभा क्षेत्र की चुनावी रणनीति सहित अन्य  संगठनात्मक विषयों पर पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने  देहरा विधानसभा क्षेत्र की चुनावी रणनीति सहित अन्य  संगठनात्मक विषयों पर पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सिद्धार्थन संगठन मंत्री , लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद राजीव भारद्वाज , विपिन परमार प्रभारी, विधायक राकेश जमवाल  संयोजक, विधायक पवन काजल सह संयोजक सहित  पार्टी के लगभग आधा दर्जन विधायकगण मौजूद रहे।

धनखड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की जनता जनार्दन ने सभी चारों सीटों पर कमल खिलाकर पीएम मोदी  की नीतियों में विश्वास प्रकट किया है। उपचुनाव में भी सभी तीनों सीटों पर कमल खिलेगा ।  कांग्रेस ने झूठ बोलकर जनादेश लूटने का पाप किया है, यह कांग्रेस की नीति रही है। हिमाचल की जनता अब कांग्रेस को चलता करने का मूड बना चुकी है। इनके विधायक भी अपनी ही सरकार पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तर्ज पर मतदाताओं को अप्रोच करें।

 धनखड़ ने बैठक में चुनाव प्रबंधन सहित अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए  हर मतदाता तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि  उपचुनाव में भाजपा की जीत से कांग्रेस का मनोबल टूटेगा और जनविरोधी  सरकार  से हिमाचल प्रदेश की जनता को राहत मिलेगी।

 राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने डॉ सतीश पूनिया को हरियाणा प्रभारी और राज्यसभा सांसद सुरेश सिंह नागर को सहप्रभारी का दायित्व मिलने पर बधाई और सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।  उन्होंने कहा कि दोनों अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!