हादसाः चिनाई का काम रहे 3 मजदूरों को लगा करंट, एक की मौके पर मौत, 2 झुलसे

Edited By Isha, Updated: 06 Jul, 2024 05:49 PM

3 workers doing masonry work got electrocuted one died on the spot

शहर के भारत नगर  चिनाई का काम कर रहे तीन मजदूरों को 11000 वोल्टेज का करंट लग गया करंट लगने से एक मनिंदर मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो मजदूर बिजली के करंट से झुलस गए।  बिजली का करंट लगने वाले मजदूर ने बताया कि वह कॉलम खड़ा कर रहे थे।

पानीपत(सचिन):  शहर के भारत नगर  चिनाई का काम कर रहे तीन मजदूरों को 11000 वोल्टेज का करंट लग गया करंट लगने से एक मनिंदर मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो मजदूर बिजली के करंट से झुलस गए।  बिजली का करंट लगने वाले मजदूर ने बताया कि वह कॉलम खड़ा कर रहे थे। 

इसी दौरान उन्होंने यह ध्यान नहीं दिया कि ऊपर से हाई वोल्टेज तारे जा रही हैं उन्होंने कहा कि तीनों ने कॉलम पकड़ रखा था और उन तीनों का 11000 वोल्टेज के साथ टच हो गया और टच होते ही तीनों नीचे आकर गिरे जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए । उन्होंने बताया कि मनिंदर को तुरन्त प्रभाव से  निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जिसके बाद सिविल अस्पताल लेकर आए तो सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मनिंदर को मृत घोषित कर दिया।

मनिंदर भारत नगर में किराए के मकान पर रहता था और मूल रूप से बरेली का रहने वाला था मनिंदर का एक करीब दो साल का बेटा है वही मनिंदर के तीन भाई हैं मनिंदर परिवार का पालन पोषण करने के लिए मजदूरी का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने मृतक मनिंदर केशव को कब्जे में लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया और परिवार के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!