हरियाणा सरकार ने बढ़ाई छुट्टी- अगले दस दिनों तक बंद रखे जाएंगे स्कूल

Edited By Shivam, Updated: 30 Nov, 2020 09:03 PM

haryana government extended leave

राज्य में सभी सरकारी और निजी स्कूल 10 दिसंबर तक बंद रहेंगे। पहले स्कूलों को 30 नवंबर तक बंद करने का निर्णय लिया गया था। बढ़ते मामलों की वजह से स्कूलों को बंद रखने अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा के सभी स्कूल अगले और दस दिन बंद रखे जाएंगे।...

चंडीगढ़ (धरणी): राज्य में सभी सरकारी और निजी स्कूल 10 दिसंबर तक बंद रहेंगे। पहले स्कूलों को 30 नवंबर तक बंद करने का निर्णय लिया गया था। बढ़ते मामलों की वजह से स्कूलों को बंद रखने अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा के सभी स्कूल अगले और दस दिन बंद रखे जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं।

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि अभी हरियाणा में अगले 10 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए सरकार ने हरियाणा के सभी स्कूलों को 30 नवंबर तक बंद करने का फैसला लिया था। लेकिन अब 10 दिन और बढ़ा दिया गया है।

Haryana

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब सरकार ने स्कूलों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने अब स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है कि हरियाणा में सभी स्कूल अगले और 10 दिन तक बंद रखे जायेंगे। प्रदेश के स्वास्थ्य एंव गृह मंत्री अनिल विज ने इस बात की जानकारी दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!