हरियाणा के इस जिले में बिजली हुई महंगी, अब इतने रुपये देने होंगे प्रति यूनिट; जानिए आपके बिल पर कितना पड़ेगा असर?

Edited By Deepak Kumar, Updated: 23 Jun, 2025 01:04 PM

haryana electricity rate increased in hisar

हरियाणा के हिसार में बिजली की दरें बढ़ा दी गई हैं। इसके साथ लोड के अनुसार फिक्स चार्ज भी बिलों के साथ जुड़कर आ रहा है। डीएचबीवीएन द्वारा अप्रैल में ही बढ़ी हुई दरों और फिक्स चार्ज का सर्कुलर जारी कर दिया था।

डेस्कः हरियाणा के हिसार में बिजली की दरें बढ़ा दी गई हैं। इसके साथ लोड के अनुसार फिक्स चार्ज भी बिलों के साथ जुड़कर आ रहा है। डीएचबीवीएन द्वारा अप्रैल में ही बढ़ी हुई दरों और फिक्स चार्ज का सर्कुलर जारी कर दिया था। जून में बाटे जा रहे बिलों में बिजली यूनिट की नई दरें और फिक्स चार्ज जुड़कर आ रहे हैं। बिजली प्रति यूनिट 40 पैसे तक महंगी हो गई है। इससे खपत के अनुसार लोगों के बिलों पर असर पड़ रहा है। 

बिजली बिलों को लेकर खपत की पहले सिर्फ एक ही कैटेगिरी थी, लेकिन अब लोड के अनुसार घरेलू बिलों की कैटेगिरी तीन भागों में बांट दी है। जिस उपभोक्ता का जितना लोड है, उसी अनुसार खपत की गई यूनिट के अलावा फिक्स चार्ज भी बिल के साथ जोड़ दिया है। 

साथ ही फ्यूल सरचार्ज और इलेक्ट्रिसिटी चार्ज भी लगकर आ रहे हैं। वहीं, बिजली निगम एसडीओ संजय सांगवान ने बताया किबिजली यूनिट के रेट अप्रैल में रिवाइज किए गए थे, बिल में अब जुड़कर आ रहे हैं। लोड के अनुसार 3 कैटेगिरी बनाई गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!