हरियाणा चुनाव: प्रचार-प्रसार के रण में आमने-सामने होंगे मोदी-राहुल

Edited By Shivam, Updated: 12 Oct, 2019 09:34 PM

haryana elections modi rahul will be face to face in the publicity battle

हरियाणा विधान सभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी के मुख्य स्टार प्रचारक  राहुल गांधी हरियाणा में पार्टी के चुनाव अभियान को और तेज करने के लिए 14 अक्तूबर को सांय तीन बजे नूंह में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसी दिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी...

चंडीगढ़ (ब्यूरो): हरियाणा विधान सभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी के मुख्य स्टार प्रचारक  राहुल गांधी हरियाणा में पार्टी के चुनाव अभियान को और तेज करने के लिए 14 अक्तूबर को सांय तीन बजे नूंह में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसी दिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बल्लभगढ़ में भाजपा का प्रचार करेंगे। चुनाव मैदान में उतरी दोनों नेशनल पार्टियों के दिग्गजों के उतरने से यह दिन राजनीतिक नजरिए से काफी रोमांचक होगा।

कांग्रेस की रैली में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा व सांसद कुमारी सैलजा, हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस रैली में भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि  हरियाणा के विधान सभा चुनावों के लिए राहुल गांधी की यह पहली रैली है।

उन्होंने कहा कि प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार हरियाणा, विशेषकर नूंह क्षेत्र के लोगों में राहुल जी की रैली को लेकर भारी उत्साह है। राहुल गांधी नूंह के बाद राज्य में अन्य स्थानों पर भी कांग्रेस पार्टी के लिए जोर-शोर से प्रचार करेंगे। राहुल जी के अगले चुनावी दौरों की जानकारी शीघ्र दे दी जाएगी।

वहीं बल्लभगढ़ के सेक्टर 61 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का आयोजन किया जाना है रैली की तैयारियों को लेकर लगातार दिन रात काम किया जा रहा है। दूसरी तरफ अन्य जिलों की पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुलाई गई है। करीब साढ़े 3000 पुलिसकर्मी रैली की चाक-चौबंद व्यवस्था पर नजर रखेंगे, जिसको लेकर आज पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!