हरियाणा कांग्रेस की बैठक में राहुल को अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित, सुरजेवाला नहीं हुए शामिल
Edited By Gourav Chouhan, Updated: 20 Sep, 2022 05:14 PM

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो में राहुल गांधी को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
चंडीगढ़: मंगलवार को हुई हरियाणा कांग्रेस की बैठक में सर्वसम्मति से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो में राहुल गांधी को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस समर्थन को देखते हुए हरियाणा कांग्रेस भी यही चाहती है कि राहुल गांधी ही पार्टी के अगले अध्यक्ष बनें। इसलिए प्रदेश कांग्रेस के विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है।
हुड्डा बोले, राहुल को अध्यक्ष बनाने के फैसले पर प्रदेश कांग्रेस एकजुट
दरअसल भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान की अध्यक्षता में मंगलवार को चंडीगढ़ में एक बैठक हुई। विधायक दल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट्स की मौजूदगी में हुई इस मीटिंग में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के साथ ही डेलिगेट्स की सूची को लेकर भी चर्चा हुई है। हरियाणा कांग्रेस के डेलीगेट की लिस्ट पर भी हुई चर्चा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 195 डेलीगेट चुने हैं। कांग्रेस की स्टेट बॉडी का चुनाव भी संपन्न हो गया है और माना जा रहा है कि जल्द जारी होगी स्टेट बॉडी की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसी के साथ राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने को लेकर प्रस्ताव पारित करने पर हुड्डा बोले कि हरियाणा कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी का जोर शोर से स्वागत किया जाएगा। राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के फैसले पर प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

हरियाणा पुलिस में AI टास्क फोर्स बनाने की तैयारी, IPS अधिकारी होंगे एआई ऑफिसर

मानसून सत्र अंतिम दिन की झलकियां: हरियाणा विधानसभा का शून्यकाल प्रदेशभर की स्थानीय समस्याओं का आईना...

अब इलाज के लिए नहीं भागना पड़ेगा दिल्ली! हरियाणा के हर जिले में बनेंगे सुपर-स्पेशलिटी ब्लॉक...जानें...

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव: हरियाणा में 65% आबादी का बना 'आभा ID', अब निजी अस्पताल भी होंगे...

सफाई हड़ताल के बीच हरियाणा में बवाल, कर्मचारियों और पुलिस में हुई धक्का-मुक्की, कई हिरासत में...

Haryana : पैरेलल बिजली लाइसेंस मामले में HERC अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा - सभी पक्षों को सुनकर होगा...

838 स्कूल बसों की जांच, 62 पर कार्रवाई, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अवैध कट बंद करने के निर्देश...

9 सूत्रीय मांगों पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और संयुक्त किसान मोर्चा के बीच हुई चर्चा, देर रात तक...

Haryana : मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- कानून हाथ में लेना किसी का जन्मसिद्ध...

Rewari : आतंक मचाने वाले बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, हत्या समेत कई मामलों में शामिल आरोपी छोटू...