Kaithal: कैथल में टंकी फैक्ट्री पर CM फ्लाइंग की रेड, फायर सेफ्टी- पोलुशन समेत मिली भारी अनियमितताएं

Edited By Deepak Kumar, Updated: 26 Jul, 2025 12:40 PM

haryana cm flying raids on tank factory in kaithal

कैथल के खनौरी रोड स्थित श्रीराम इंडस्ट्रीज़ नामक पानी की टंकी फैक्ट्री पर मंगलवार को CM फ्लाइंग ने छापा मारा। इस दौरान टीम को फायर सेफ्टी- पोलुशन समेत भारी अनियमितताएं मिली।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल के खनौरी रोड स्थित श्रीराम इंडस्ट्रीज़ नामक पानी की टंकी फैक्ट्री पर मंगलवार को CM फ्लाइंग ने छापा मारा। इस औचक निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, डीएफएएससी, डीटीपी और बिजली विभाग की टीमों को भी साथ लिया गया।

रेड के दौरान फैक्ट्री में भारी मात्रा में अनियमितताएं सामने आईं। मौके पर 78 घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर बरामद हुए। साथ ही फैक्ट्री में फायर सेफ्टी के लिए किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं थे। कर्मचारियों से जब आवश्यक एनओसी (NOC) मांगी गई, तो वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि उन्हें फैक्ट्री में गड़बड़ी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि फैक्ट्री कई विभागीय मानकों का पालन नहीं कर रही थी। CM फ्लाइंग और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम अब आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!