डॉ. मनमोहन सिंह को मिलेगा अमर शहीद लाला जगत नारायण अवार्ड, हरविंदर कल्याण सौंपेंगे अवार्ड

Edited By Manisha rana, Updated: 28 May, 2026 09:04 AM

harvinder kalyan will give cashless medical policies today in mwb program

शुक्रवार 29 मई को पंचकुला रेड बिशप में आयोजित होने वाला मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन मुफ़्त एक्सिडेंटियल पॉलिसी,टर्म पॉलिसी व पहली बार शुरू की जा रहीi मुफ्त कैंसल्ड मेडिकल पॉलिसी आबंटन एक मिल पत्थर साबित होगा।

चंडीगढ़ (धरणी) : शुक्रवार 29 मई को पंचकुला रेड बिशप में आयोजित होने वाला मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन मुफ़्त एक्सिडेंटियल पॉलिसी,टर्म पॉलिसी व पहली बार शुरू की जा रहीi मुफ्त कैंसल्ड मेडिकल पॉलिसी आबंटन एक मिल पत्थर साबित होगा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण बतौर मुख्यतिथि इन पॉलिसीज को आबंटित करेंगे। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव तरुण भंडारी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। पत्रकारिता जगत की दो बड़ी हस्तियां दैनिक ट्रिब्यून के संपादक नरेश कौशन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।दैनिक उत्तम हिन्दू के प्रधान संपादक श्री इरविन खन्ना विशिष्ट अतिथि होंगे।वेलकम कमेटी के चेयरमैन अजय वीर सहगल समाजसेवी होंगे। इस कार्यक्रम में इस वर्ष का अमर शहीद लाला जगत नारायण अवार्ड डॉ. मनमोहन सिंह को मिलेगा।पत्रकारिता रत्न अवॉर्ड सिरसा के बलजीत सिंह व पत्रकारिता अलंकार अवार्ड हिसार के महेंद्र गोयल को मिलेगा।

एमडब्ल्यूबी के प्रमुख वार्षिक अवार्ड

पत्रकारिता को सम्मानित करने और उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एमडब्ल्यूबी प्रत्येक वर्ष तीन प्रमुख अवार्ड प्रदान करती है —
पंजाब केसरी के संस्थापक अमर शहीद लाला जगत नारायण अवॉर्ड, दिया जाता है।पत्रकारिता रत्न अवॉर्ड दिया जाता है।पत्रकारिता अलंकार अवॉर्ड
वर्ष 2026 से प्रारंभ स्मृति अवार्ड दिया जाता है।
संस्था से जुड़े दिवंगत तीन पत्रकार साथियों की स्मृति में वर्ष 2026 से तीन नए स्मृति अवार्ड शुरू किए गए हैं —
स्वर्गीय ज्ञानेंद्र भरतीयता अवॉर्ड
स्वर्गीय ज्योति संग अवॉर्ड
स्वर्गीय रमेश शर्मा अवॉर्ड
ये अवार्ड प्रत्येक वर्ष उनकी स्मृति में प्रदान किए जा रहे हैं।
अवार्ड चयन की पारदर्शी व्यवस्था

एमडब्ल्यूबी ने अवार्ड एवं सम्मान के लिए पत्रकारों के चयन हेतु एक तीन सदस्यीय अवार्ड सिलेक्शन कमेटी गठित की है, जो वरिष्ठ पत्रकार दीपक मिगलानी के नेतृत्व में कार्य कर रही है।
कमेटी पत्रकारों द्वारा भेजे गए आवेदनों पर गहन विचार-विमर्श के बाद अपनी संस्तुति देती है, जिस पर संस्था के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी अंतिम स्वीकृति प्रदान करते हैं।
मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन आज पत्रकारों के लिए सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुकी है। यह संस्था निरंतर विस्तार के साथ पत्रकार हितों की लड़ाई को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है और भविष्य में भी पत्रकार कल्याण के लिए अपनी भूमिका मजबूती से निभाती रहेगी।

एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ट्रेनिंग

इस अवसर पर बदलते तकनीकी दौर में पत्रकारिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से मीडिया वेलबींग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। संस्था की ओर से 29 मई को पंचकूला स्थित रेड बिशप में पत्रकारों के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ट्रेनिंग कार्यक्रम की लॉन्चिंग की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के करकमलों द्वारा किया जाएगा।
एम डब्ल्यू बी द्वारा पत्रकारों को A I की ट्रेनिंग के लिए सेवानिवृत्त खुफिया अधिकारी   डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई है।मनमोहन सिंह वर्तमान में अध्यक्ष, ऑल इंडिया समाज सेवा केंद्र* – पिछले 27 वर्षों से हैं।चेयरमैन, सांझा रेडियो– पिछले 15 वर्षों से हैं। यह प्रोड्यूसर-डायरेक्टर, yestvee.in भी हैं।इन्होंने 35 पुस्तकों के लेखन का कार्य किया है।

भारत के पत्रकार संगठनों के इतिहास में मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन एक मात्र ऐसा संगठन बन कर उभरा है।जो पत्रकारों को तीन तरह की निशुल्क इंश्योरेंस पॉलिसीस पिछले पांच सालों से लगातार उपलब्ध करवा रहा है। मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी के अनुसार संस्था ने कोरोना काल की समाप्ति के बाद लगभग पांच वर्ष पूर्व पत्रकारों को दस दस लाख रुपए की मुफ्त एक्सीडेंटियल पॉलिसी उपलब्ध करवाई।जो पांच साल से लगातार जारी है।उसके बाद संस्था ने हरियाणा के तत्कालीन गृह मंत्री व वर्तमान ऊर्जा मंत्री अनिल विज व हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री व अब केंद्र में मंत्री मनोहर लाल द्वारा मिले सहयोग से हरियाणा के अधिकांश जिलों में 60 साल से कम आयु के पत्रकारों के लिए मुफ्त दस दस लाख रुपए के टर्म इंश्योरेंस करवाएं।हाल ही में वर्ष 2026/2027 में संस्था ने ऐतिहासिक फैसला करते हुए संस्थापक सदस्यों को 33 -33 लाख रुपए की मुफ्त मेडिकल कैश लेस पॉलिसी बनवाई जिसका लाभ लगभग 150 लोगों को मिलेगा।यही नहीं मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन द्वारा कैंसर,किडनी,हार्ट व अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पत्रकारों व उनके परिवारों के लिए आर्थिक सहायता योजना शुरू की हुई है।जिसके तहत लगभग 35 लाख रुपए की मदद अभी तक अलग अलग लोगों व 52 परिवारों को की जा चुकी है।

चन्द्र शेखर धरणी ने बताया कि मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन हरियाणा ही नहीं दिल्ली,पंजाब,हिमाचल प्रदेश,जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ जैसे राज्यों में प्रांतीय संगठन खड़े कर चुकी है।दिल्ली में संजीव शर्मा,जम्मू कश्मीर में मीर आफताब,हिमाचल प्रदेश में विशाल सूद,पंजाब में सुमित खन्ना,चंडीगढ़(यू टी) में संजीव महाजन प्रदेशाध्यक्ष हैं।धरणी ने बताया कि संस्था की किसी सदस्य से सदस्यता  व इंश्योरेंस के नाम पर एक पैसा  भी नहीं लिया जाता।संस्था आई कार्ड बनाने के नाम पर भी किसी से कुछ नहीं लेती। संस्था के महासचिव डॉक्टर सुरेंद्र मेहता ने बताया कि एम डब्ल्यू बी जल्दी 11 सदस्यों के एक सलाहकार बोर्ड का गठन करने जा रही है।जिसमें प्रबुद्ध पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों को शामिल किया जाएगा।इसके लिए वरिष्ठ पत्रकार सुमन भटनागर को संयोजन की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉक्टर मेहता ने बताया कि आई टी विंग के संयोजक संजीव शर्मा बनाए गए हैं।जो पांच सदस्यों की टीम गठित करेंगे।तथा सक्रियता बढ़ाएंगे। मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन रजिस्टर्ड ने फैसला लिया है कि पुराने जारी सभी आई कार्ड रद्द किये जाते है,29 मई को संस्था के सदस्यों को न्यू आई कार्ड जारी होंगे। पेंशनधारी पत्रकार की मृत्यु की स्थिति में उनकी पत्नी अथवा आश्रित परिवारजनों को पारिवारिक पेंशन प्रदान करने का प्रावधान सरकारी कर्मचारियों की भांति लागू करने की मांग है। इससे परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी व पत्रकार का समर्पण व्यर्थ न जाए। एमडब्ल्यूबीए ने कहा कि यह कदम पत्रकार बिरादरी के सम्मान को बढ़ाएगा।सरकारी बसों में पत्रकारों के लिए सीटें आरक्षित करने व निजी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा परिवहन विभाग की सभी श्रेणियों की बसों—डीलक्स, वीडियो कोच, एसी आदि—में पत्रकारों के लिए न्यूनतम दो सीटें आरक्षित करने व निजी बसों में पुलिस कर्मचारियों की तर्ज पर निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने की अपील की गई है। ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को खबरों की कवरेज हेतु यह सुविधा क्रांतिकारी सिद्ध होगी, जो उनकी गतिशीलता व कार्यक्षमता को बढ़ाएगी।

एमडब्ल्यूबीए के मुख्यालय हेतु आवासीय सुविधा एवं शिक्षा-रोजगार में आरक्षण मिले। पंचकूला में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के मुख्यालय हेतु रियायती दरों पर सरकारी भूखंड आवंटित करने की मांग है। इससे संगठन पत्रकार कल्याण के लिए और सक्रिय भूमिका निभा सकेगा। पत्रकारों के लिए विशेष आवासीय योजनाएं प्रारंभ करने अथवा रियायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने की अपील की गई है, जो आर्थिक बोझ को कम करेगा।पत्रकारों के बच्चों को विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सरकारी नौकरियों में 3% आरक्षण प्रदान करने की महत्वपूर्ण मांग भी शामिल है। इससे भावी पीढ़ी सशक्त बनेगी व पत्रकारिता पेशे का सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। चंद्रशेखर धरणी ने कहा कि एमडब्ल्यूबीए ने कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट जैसे मामलों में पहले ही मदद की है। नायब सिंह सैनी सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा है, जो हरियाणा पत्रकारिता को नई दिशा देगी। पत्रकार समुदाय इन सुधारों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पत्रकारों की लगातार समय समय पर आर्थिक सहायता करती है संस्था संस्था द्वारा समय समय पर हरियाणा के पत्रकारों व इनके परिवारों को आवश्यकता अनुसार आर्थिक मदद भी की जाती है।हरियाणा व चंडीगढ़ के तीन दर्जन से अधिक पत्रकारों को चार वर्ष में तीस लाख रुपए से अधिक की मदद की गई है।पत्रकारों या इनके परिवारों को आर्थिक मदद किसी भी बीमारी,आपात स्थिति में की जाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!