ज्ञानचंद गुप्ता ने शुरू किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, स्टाफ के साथ फहराया 40 फुट ऊंचा झंडा

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Aug, 2022 06:36 PM

gyanchand gupta started  har ghar tiranga  campaign

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित एमएलए हॉस्टल से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की...

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित एमएलए हॉस्टल से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने गार्द की सलामी लेने के बाद एमएलए हॉस्टल परिसर में 40 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया और पार्क में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर बवानी खेड़ा से विधायक विशंभर वाल्मीकि और विधान सभा सचिव राजेंद्र कुमार नांदल समेत सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने समारोह में भाग लिया।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सभी भारतीयों के लिए गौरव का पल है। यह हमें लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण करवाता है। आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच का परिणाम है। इससे एक तरफ जहां देशभक्ति का जज्बा पैदा होगा, वहीं पूरी दुनिया में भारत की एकता और अखंडता का संदेश भी जाएगा। गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर प्रत्येक राजनीतिक दल को इस अभियान में भाग लेना चाहिए। 

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभर में 20 करोड़ घरों पर झंडा फहराया जाएगा, जिससे लगभग 100 करोड़ की आबादी कवर होगी। हरियाणा में भी लगभग 60 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से भी आह्वान किया कि वे भी इस राष्ट्रीय पर्व में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। इसलिए सभी ने मिलकर इस अभियान में भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने देशवासियों से अपने घर पर तिरंगा लगाकर देश की एकता और अखंडता का परिचय देने की भी अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!