पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए बाबा गुरमीत ने सेवादारों से की ये अपील, वीडियो जारी कर दिया संदेश

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 01 Sep, 2025 08:56 PM

gurmeet made this appeal to volunteers for flood victims in punjab

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने एक वीडियो संदेश जारी कर देशभर में बाढ़ से जूझ रहे लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हर परिवार की पीड़ा हम सबकी साझा पीड़ा है।

सिरसा (सतनाम सिंह) : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने एक वीडियो संदेश जारी कर देशभर में बाढ़ से जूझ रहे लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हर परिवार की पीड़ा हम सबकी साझा पीड़ा है। इस कठिन घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता करना ही इंसानियत का सच्चा धर्म है।

गुरमीत राम रहीम ने अपने सेवादारों से अपील की कि वे प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि हजारों लोग बाढ़ की वजह से घरों से विस्थापित हुए हैं, फसलें और पशुधन बर्बाद हो चुके हैं, इसलिए राहत और बचाव कार्यों को तेज करना आवश्यक है।

डेरा प्रमुख ने प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास के लिए प्रार्थना की और प्रशासन से भी आग्रह किया कि पीड़ितों तक शीघ्र राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने संगत से एकजुट होकर सेवा कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!