जब दहेज में नहीं मिली थी BMW कार... गोवा एयरपोर्ट पर दुल्हन को छोड़ भागा था दूल्हा, फरीदाबाद में FIR दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Apr, 2023 09:31 AM

groom ran away leaving the bride at the airport fir registered in faridabad

आपने सुना ही होगा कि शादी सात जन्मों का बंधन होता है। दूल्हा- दुल्हन सुख व दुख में साथ रहने का वादा करते हुए अग्नि के भी फेरे लेते हैं

फरीदाबाद (अनिल राठी) : आपने सुना ही होगा कि शादी सात जन्मों का बंधन होता है। दूल्हा- दुल्हन सुख व दुख में साथ रहने का वादा करते हुए अग्नि के भी फेरे लेते हैं। लेकिन, हिसार के रहने वाले डॉक्टर दंपति के बेटे ने इस रिश्ते को बदनाम कर दिया है। 

दरअसल फरीदाबाद सेक्टर-9 की रहने वाली पेशे से डॉक्टर लड़की की शादी मेट्रोमोनियल साइट पर बायोडाटा देखकर हिसार के रहने वाले डॉक्टर दंपति ने डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे अपने बेटे के लिए रिश्ता तय किया था। शादी बीते 25/26 जनवरी की रात गोवा में हुई लेकिन, दहेज के लालची दूल्हा बीएमडब्ल्यू कार और डिमाड पूरी न होने के चलते दुल्हन को 27 जनवरी को गोवा एयरपोर्ट पर ही छोड़कर भाग गया। फिलहाल पीड़ित दुल्हन ने अब फरीदाबाद सेक्टर-8 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज, मारपीट, अप्राकृतिक यौन शोषण और अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


बीएमडब्ल्यू कार न देने पर गोवा एयरपोर्ट पर डॉक्टर दुल्हन को छोड़ फरार हुआ दूल्हा

बता दें कि हिसार के रहने वाले पेशे से डॉक्टर दंपति का बेटा अबीर कार्तिकेय नेपाल की यूनिवर्सिटी में डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा है। अबीर के माता पिता आभा गुप्ता और अरविंद गुप्ता हिसार में ही अपना अस्पताल चलाते हैं। अबीर के माता-पिता ने मैट्रिमोनियल साइट पर फरीदाबाद की रहने वाली पेशे से डॉक्टर लड़की का बायोडाटा देखा और लड़की के माता पिता से अपने लड़के के लिए शादी की बात की, जिसके बाद बात आगे बढ़ी और रिश्ता तय हो गया। 26 जनवरी 2023 को शादी की तारीख तय हुई। पीड़ित लड़की के पिता का आरोप है कि शादी के ठीक पहले अबीर के माता-पिता ने 25 लाख रुपए की मांग रख दी। हालांकि लड़की के पिता ने उनकी मांग पूरी कर दी।


डिमांड पर गोवा में हुई थी डेस्टिनेशन वेडिंग


वहीं इसके बाद दूल्हे ने लड़की वालों के खर्चे पर गोवा में एक महंगे होटल में शादी के फेरे लिए थे। वहीं, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फेरे होने के बाद अबीर के माता पिता ने बीएमडब्ल्यू कार की मांग रख दी। उन्होंने कहा कि वह दुल्हन को तभी साथ लेकर जाएंगे, जब उनकी मांग पूरी होगी। किसी तरह उन्होंने हाथ जोड़कर अपनी लड़की कि बिदाई की, लेकिन अबीर के माता-पिता उनसे बिना मिले ही शादी स्थल से निकल गए। इसके बाद शादी स्थल के संचालकों ने उन्हें शादी फक्शन की रकम ना चुकाने की एवज में बंदी बना लिया। जैसे तैसे उन्होंने अपने रिश्तेदारों से रुपए मंगवा कर शादी स्थल की रकम भरी।

दूसरी ओर अबीर भले ही उनकी बेटी को बिदा करवा कर ले गया लेकिन वो गोवा एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग के बाद उनकी बेटी को छोड़कर वहां से निकल गया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इसी दौरान अबीर की मां भी एयरपोर्ट पहुंच गई और उनकी बेटी से ज्वेलरी से भरा हुआ बैग छीन लिया और वह भी फरार हो गई। काफी देर तक अबीर के नहीं लौटने पर उनकी बेटी ने उन्हें फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद वह एयरपोर्ट पर पहुंचे और अबीर को इधर उधर तलाश किया। पीड़ित दुल्हन के परिजनों का आरोप है कि गोवा पुलिस ने इस मामले में उनकी कोई मदद नहीं की। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दूल्हा और उसके माता-पिता आभा गुप्ता व अरविंद गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!