मातम में बदलीं शादी की खुशियां, चंद मिनटों में परिवार में छाया मातम

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Mar, 2025 04:09 PM

groom brother died in a road accident

सोनीपत जिले से दुख भरी खबर सामने आई है। यहां शादी की खुशियां मातम में तबदील हो गई।

सोनीपत : सोनीपत जिले से दुख भरी खबर सामने आई है। यहां शादी की खुशियां मातम में तबदील हो गई। सड़क हादसे में दूल्हे के भाई की मौत हो गई, जबकि दूल्हा-दुल्हन घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

3 दिन पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक सोनीपत में गोहाना के युवक ने तीन दिन पहले यमुनानगर की लड़की से विवाह किया था। आज अंकित अपनी बीबी व छोटे भाई रवि के साथ दुल्हन के मायके गया था। वह तीनों वापस गोहाना लौट रहे थे। रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव चिड़ाना के पास पहुंचे तो कार चला रहे रवि मान को नींद की झपकी आ गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!