नगर निगम सफाई कर्मचारियों की सारी मांगे पूरी करे सरकार : दुष्यंत चौटाला

Edited By Krishan Rana, Updated: 07 May, 2026 06:58 PM

government should fulfill all the demands of municipal sanitation workers dushy

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पिछले कई दिनों से हरियाणा के नगर निकायों में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को जायज

चंडीगढ़ : पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पिछले कई दिनों से हरियाणा के नगर निकायों में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को जायज बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को सफाई कर्मचारियों की सारी मांगे पूरी करनी चाहिए और तुरंत हड़ताल खत्म करवाकर शहरों में बुरी तरह से बिगड़ी सफाई व्यव्स्था को संभालना चाहिए। दुष्यंत ने कहा कि सफाई कर्मचारी स्वच्छ शहर के लिए अहम कड़ी है, ऐसे में सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर तुरंत सकारात्मक कदम उठाते हुए उनका समाधान करना चाहिए। 

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत ने कहा कि आज सफाई कर्मचारी अपने हकों को लेकर हड़ताल कर रहे। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम के लिए समान वेतन, 60 प्रतिशत डीए, नियमित भर्ती, ठेका प्रथा खत्म करने, न्यूनतम वेतन व मुआवजा राशि बढ़ाने जैसी अनेक अपनी जायज मांगों को उठा रहे है, लेकिन सरकार उनपर कोई ध्यान नहीं दे रही है। दुष्यंत चौटाला  ने भाजपा सरकार को याद दिलाया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा करके सत्ता में आने वाली बीजेपी सरकार में कर्मचारी वर्ग आज खासा परेशान है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने रोजगार को मजाक बनाकर रख दिया है, क्योंकि सरकार स्थायी रोजगार की व्यवस्था करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। दुष्यंत ने ये भी कहा कि आज सरकार हड़ताल पर गए कर्मचारियों को अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती करने की धमकी देकर भड़का रही है जो कि सरासर सफाई कर्मचारियों और सफाई व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा सरकार को बिना देरी किए सफाई कर्मचारियों के साथ वार्ता करके उनकी सारी मांगों को पूरा करना चाहिए।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मुख्य सड़कों पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए है और घरों में डस्टबीन कचरे से भरे हुए है। उन्होंने कहा कि कई दिनों से शहरों में सफाई नहीं होने के चलते बीमारियां फैल रही है और  आमजन खासा परेशान है, लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है।

दुष्यंत चौटाला ने सरकार से मांग की कि  सरकार अपनी हठ धार्मिकता को छोड़कर कर्मचारी विरोधी नीतियों को त्यागकर सफाई कर्मचारियों की मांगों को तुरंत माने। साथ ही उन्होंने ये कहा कि सफाई कर्मचारी प्रदेश के कोने-कोने जाकर पूरी मेहनत करके शहरों को सुंदर बनाए रखते है और उनकी मांगों को तुरंत बिना देरी किए सरकार स्वीकार करे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!