Encounter: अंबाला पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में 2 के पैर में लगी गोली

Edited By Manisha rana, Updated: 09 May, 2026 08:18 AM

encounter between ambala police and criminals

अम्बाला-यमुनानगर रोड पर मुलाना मारकंडेय पुल के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश की टांग में गोली लगी, जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए।

बराड़ा (अनिल शर्मा) : अम्बाला-यमुनानगर रोड पर मुलाना मारकंडेय पुल के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश की टांग में गोली लगी, जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार सीआईए अम्बाला की टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो बदमाश मोटरसाकिल पर सवार होकर घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को रूकने को कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रेहान नामक बदमाश को पैर में गोली लगी। वहीं उसका साथी मोनिस भी घायल हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर ही दोनों को काबू कर लिया। घायल बदमाशों को मुलाना में प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

पुलिस जांच में दोनों बदमाशों की पहचान उत्तर प्रदेश के चुलकाना निवासी मोनिस  व रिहान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!