Weather Alert: मानसून को लेकर हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी, आज बदलेगा मौसम का मिजाज

Edited By Isha, Updated: 29 Jun, 2022 04:10 PM

good news for the people of haryana regarding monsoon

हरियाणा में पिछले 2 दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही है।  हिसार में तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 और 30 को मानसून की बारिश आएगी इससे लोगों को राहत मिलेगी, वहीं हिसार के चौधरी हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के...

हिसार(विनोद): हरियाणा में पिछले 2 दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही है।  हिसार में तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 और 30 को मानसून की बारिश आएगी इससे लोगों को राहत मिलेगी, वहीं हिसार के चौधरी हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डा. एमएल खीचड़ ने बताया है कि कि अगले कुछ घंटो मानसून की बारिश से लोगों को राहत मिलेगी।



हिसार स्थित चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि बीते दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री   क पहुंच गया । इस दौरान वातावरण में आद्रता की मात्रा भी अधिक दर्ज की गई।

राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हवाओं से बदलाव पश्चिमी से पूर्वी तक होने से वातावरण में नमी की अधिकता हो गई है। इससे मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाएं आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। इसके चलते हरियाणा में 29 जून की रात को बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाने की भी पूरी संभावना बनी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!