गोहाना: मोहन लाल बड़ौली का 62वां जन्मदिन: चिढ़ाना में 62 किलो चूरमे का केक काटा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 28 Sep, 2025 07:04 PM

gohana news mohan lal badoli cut 62 kg churma cake on his birthday in chidana

गोहाना के गांव चिढ़ाना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बड़ौली ने अपने जन्मदिन पर 62 किलो चूरमे का केक काटकर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा की।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के गांव चिढ़ाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। बड़ौली ने अपने जन्मदिन पर 62 किलो चूरमे का केक काटकर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा की। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने इस मौके पर अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन और भी खास है क्योंकि आज शहीद भगत सिंह का जन्मदिन भी है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकल और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का जो संदेश दिया है, उसी भावना से यह चूरमा हमारे घर में ही तैयार किया गया है, न कि किसी बाजार से खरीदा गया है।"

कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली, जब लोक कलाकारों ने रागनियों की प्रस्तुतियां दीं। ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया और कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ली।  अपने भाषण में बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।

देश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे पीएम मोदीः बड़ौली 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। किसानों के लिए केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना ₹6,000 की सहायता उनके खातों में भेजने का काम किया है।

लाडो योजना का किया जिक्र

प्रदेश सरकार की लाडो योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अब तक 21 लाख महिलाओं को ₹2,100 की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने घोषणा की कि यह योजना तीन स्लैब में लागू होगी—पहले चरण में एक लाख तक की वार्षिक आय वाली महिलाओं को लाभ मिलेगा, इसके बाद ₹1.80 लाख और ₹3 लाख तक की आय वर्ग वाली महिलाओं को शामिल किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!