औरों को नसीहत, खुद मियां फजीहत, नप कर्मचारी ही लगा रहे कूड़े में आग... लोग हुए परेशान

Edited By Isha, Updated: 31 May, 2025 08:23 PM

giving advice to others the man himself is facing trouble

औरों को नसीहत, खुद मियां फजीहत। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है चरखी दादरी शहर में, जहां स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने वाले सरकारी विभाग खुद ही खुले में कूड़ा डालकर आग लगा रहे हैं, जिससे निकलने वाले

चरखी दादरी(पुनीत श्योरण): औरों को नसीहत, खुद मियां फजीहत। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है चरखी दादरी शहर में, जहां स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने वाले सरकारी विभाग खुद ही खुले में कूड़ा डालकर आग लगा रहे हैं, जिससे निकलने वाले धुएं से बढ़ रहे प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उनमें रोष बना हुआ है। लोगों ने बढ़ते दमे की बीमारी को देखते हुए कचरे का उचित निस्तारण कर समस्या के समाधान की मांग की है।

बता दें कि दादरी शहर के बीचों-बीच पुराना बीजेपी कार्यालय के पीछे नगर परिषद के कर्मचारी व दुकानदार कूड़ा डालते हैं। वहीं इस कूड़े का उठान कर डंपिग प्वाइंट भेजने की बजाए यहीं पर आग लगा दी जाती है, जिससे निकलने वाले धुएं व दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। यहां के दुकानदार राजेश कुमार, लाकेश व स्थानीय निवास राकेश ने बताया कि नगर परिषद की अनदेखी के चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं वहीं नगर परिषद के कर्मचारी खुले में कूड़ा डालकर आग भी लगा रहे हैं। आग के चलते हवा में जहर फैल रहा है और वातावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कूड़ा जलाने के कारण निकलने वाले विषैले धुएं के कारण दमा रोगियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा आंखों में जलन, एलर्जी की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ता है। वहीं नगर परिषद के सचिव गौरव शर्मा ने फोन पर बताया कि खुले में कूड़ा डालकर आग लगाने के मामले में विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कूड़ा जलाने वालों पर पुलिस केस दर्ज करवाया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!