पलवल में नकदी और गहने लेकर प्रेमी के साथ युवती हुई फरार, पिता ने अपहरण का मामला कराया दर्ज
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 06 Jun, 2023 05:56 PM

हरियाणा के पलवल जिले के हथीन उपमंडल में एक लड़की को प्रेमी द्वारा भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है।
पलवल(रुस्तम): हरियाणा के पलवल जिले के हथीन उपमंडल में एक लड़की को प्रेमी द्वारा भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं लड़की अपने घर से 2 लाख 20 हजार रुपए व डेड तोले सोना भी साथ ले गई। लड़की के पिता ने उसके प्रेमी पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने और बंधक बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
इस मामले को लेकर जांच अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी घर से दो लाख 20 रुपए व डेड तोले की हसली लेकर लापता हो गई। पता करने पर जानकारी मिली है कि राहुल नाम का युवक उसकी लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। व्यक्ति ने शिकायत में बताया की उसने अपनी बेटी को आस-पास और रिलेशन में खोजा, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी लड़की को कहीं गुप्त स्थान पर रखा हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

Karnal : कीर्तन में गया था परिवार, चोरों ने खंगाल डाला घर, सारी जमापूंजी लेकर हुए फरार

सोनीपत में STF-बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 2 के पैर में लगी गोली, 3 काबू...झज्जर अपहरण केस से जुड़ा...

गोहाना से मासूम का अपहरण, बच्ची को लेकर बिहार भागने की फिराक में था आरोपी, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से 'क्लीन चिट', इस मामले में दर्ज FIR रद्द....

बिजली के झटके ने छीनी जिंदगी ; पलवल में व्यक्ति की दर्दनाक मौत, गहरे सदमे में है परिवार

नूंह, पलवल और महेंद्रगढ़ की प्यास बुझाएगी 3000 करोड़ की योजना, CM सैनी ने केंद्र के साथ किया MoU

50 गांवों के 250 युवा शहीदी दिवस पर हुसैनीवाला में करेंगे नमन : वेद फुलां

युवाओं के बढ़ रहे हृदयाघात के मामले गंभीर और चिंताजनक, बढ़ती मौतों पर सरकार जवाब दे : कुमारी सैलजा

बेटे के सामने हादसे का शिकार हुआ पिता...भेड़-बकरियां चराकर लौट रहे व्यक्ति को यूं खींच ले गई मौत

सोसाइटी में बवाल, पुलिस ने शांत कराया लोगों को शांत, जानें पूरा मामला