House Fire: नरवाना में गैस सिलेंडर फटने से घर लगी भीषण आग, चाय बनाते समय हुआ हादसा

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Dec, 2025 12:37 PM

gas cylinder exploded in narwana causing a massive fire in the house

जींद जिले में नरवाना के ढाकल गांव में आज सुबह घर में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई।

जींद : जींद जिले में नरवाना के ढाकल गांव में आज सुबह घर में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया और मकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही, प्रशासन और दमकल विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई। आग बुझने के बाद मकान की छत टूटकर गिर गई।  

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह महिला घर पर चाय बनाने के लिए सिलेंडर के पास गई थी, तभी अचानक आग लग गई। परिवार के सदस्यों ने तुरंत घर से बाहर निकलकर जान बचाई। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को तत्काल मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!