शिवसेना पर भड़के अनिल विज, बोले ‘महाराष्ट्र में सरकार नहीं, गैंग काम कर रही है'

Edited By Isha, Updated: 13 Sep, 2020 05:02 PM

gang not working in maharashtra not government anil vij

बई में रिटायर्ट नेवी अधिकारी की पिटाई के मामले को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज एक बार फिर शिवसेना पर भड़क  गए। उन्होंने ने शिवसेना को लेकर बड़ा तंज कसा और कहा कि ‘महाराष्ट्र में सरकार नहीं, गैंग काम कर रही है। विज ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा...

अंबाला(अमन): मुंबई में रिटायर्ट नेवी अधिकारी की पिटाई के मामले को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज एक बार फिर शिवसेना पर भड़क  गए। उन्होंने ने शिवसेना को लेकर बड़ा तंज कसा और कहा कि ‘महाराष्ट्र में सरकार नहीं, गैंग काम कर रही है। विज ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और गुलाम नबी आजाद को पद से हटाए जाने पर कहा कि  कांग्रेस ‘अपने अंतिम दिन गिर रही है। 
 
बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का एक कार्टून फॉरवर्ड करने पर सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी मदन शर्मा पर आधा दर्जन से अधिक शिवसैनिकों ने जानलेवा हमला कर दिया था, इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पूरी घटना को निंदनीय बताया और उन्होंने शिवसेना पर निशाना साधा।

अनिल विज ने सिर्फ महाराष्ट्र सरकार को ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी को भी निशाने पर लिया, दरअसल कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद को उनके महासचिव के पद से हटा दिया है, जिसके बाद विज ने ये कहते हुए तंज कसा कि कांग्रेस अपने आखिरी दिन गिन रही है  वहीं विज ने राहुल गांधी पर भी तंज कसा और राहुल गाँधी की बुद्धिमता पर सवाल खड़े किये।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!