Edited By Manisha rana, Updated: 02 Nov, 2025 02:27 PM

यमुनानगर का विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला कपाल मोचन में लगी प्रदर्शनी में जिला यमुनानगर कारागार से कैदियों द्वारा बनाया गया फर्नीचर और आयुर्वेदिक प्रोडक्ट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर का विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला कपाल मोचन में लगी प्रदर्शनी में जिला यमुनानगर कारागार से कैदियों द्वारा बनाया गया फर्नीचर और आयुर्वेदिक प्रोडक्ट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कैदियों द्वारा बनाए गए फर्नीचर में आयुर्वेदिक प्रोडक्ट को श्रद्धालुओं ने जमकर सराहा और उसकी खरीदरी करते हुए नजर आए। कैदियों द्वारा कुर्सी, सोफा सेट, स्टूल, अलमारी, झूले आदि बहुत ही सुंदर तरीके से कारीगरी पेश करते हुए बनाया गया है।
प्रदर्शनी में जिला कारागार यमुनानगर द्वारा स्टॉल लगाकर कैदियों द्वारा बनाए गए सामान का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए श्रद्धालु भारी संख्या में कैदियों द्वारा बनाए गए सामान को देखते हुए नजर आए। सामान की सराहना करते हुए लोगों ने फर्नीचर के सामान की खरीदारी भी की। इसके साथ कैदियों द्वारा जिला कारागार में आयुर्वेदिक प्रोडक्ट भी तैयार किए है। आयुर्वेदिक प्रोडक्ट में सबसे ज्यादा कैदियों द्वारा तैयार किया गया। एलोवेरा जेल लोगों ने काफी पसंद किया है।
वहीं प्रदर्शनी में पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि कैदियों द्वारा बड़ी मेहनत लगन के साथ फर्नीचर तैयार किया गया है और जो आयुर्वेदिक प्रोडक्ट उनके द्वारा तैयार किया गया है, उसके लिए जेल परिसर के अंदर ही लगे हुए एलोवेरा पौधों से जैल को तैयार किया गया है। एलोवेरा जैल बनाने के लिए जेल के अंदर ही मशीन लगी हुई है, इससे जैल तैयार किया जाता है। प्रदर्शनी में फर्नीचर में आयुर्वेदिक प्रोडक्ट का प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि कैदियों द्वारा बनाए गए फर्नीचर में आयुर्वेदिक प्रोडक्ट को मेले में आए श्रद्धालु बहुत पसंद कर रहे हैं और उनकी खरीदी कर रहे हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)