अमेरिका से कैथल पहुंचा सक्षम का शव, किया अंतिम संस्कार, 5 महीने पहले गया था विदेश

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Jan, 2025 07:53 AM

funeral of saksham who died in a road accident in america were performed

अमरीका में एक सड़क दुर्घटना में आक​स्मिक मौत का ​शिकार हुए कैथल के सक्षम मदान (26) का शव सोमवार को कैथल पहुंचा और उसका दोपहर बाद परिजनों ने गऊशाला रोड स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया।

कैथल : अमरीका में एक सड़क दुर्घटना में आक​स्मिक मौत का ​शिकार हुए कैथल के सक्षम मदान (26) का शव सोमवार को कैथल पहुंचा और उसका दोपहर बाद परिजनों ने गऊशाला रोड स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार में सैंकड़ों लोग पहुंचे थे, जिनकी आंखें नम थीं।

बताया जा रहा है कि सक्षम 5 महीने पहले ही रोजगार की तलाश में अमरीका गया था और उसे एक माह पहले ही एक स्टोर में नौकरी मिली थी। गत 7 जनवरी को जब वह स्टोर पर ड्यूटी देने के लिए अपनी साइकिल पर जा रहा था तो ट्रैफिक सिग्नल पर पीछे से आए एक वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी।  हादसे में गंभीर रूप से घायल सक्षम मदान को तुरंत वहां के अस्पताल में दा​खिल करवाया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद सक्षम का शव भारत लाने के लिए परिजनों ने प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई थी। इसके अलावा सामाजिक संगठनों से भी मदद की अपील की थी।

सक्षम का शव लाने के लिए अमरीका से ही गोफंडमी के नाम से एक संस्था द्वारा लोगों से आ​र्थिक सहायता करने की अपील की गई थी, जिसमें 20000 से ज्यादा डॉलर भी इकट्ठे हो गए थे। वहीं परिजन सक्षम का शव लाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी, सांसद नवीन जिंदल, विधायक आदित्य सुर्जेवाला व कैथल उपायुक्त से मिले थे। सभी ने उनकी अपने स्तर पर मदद भी की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!