हरियाणा के इस जिले में 19.43 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं की रखी आधारशिला, इन 4 गांवों में बनेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र

Edited By Isha, Updated: 10 Jul, 2026 04:00 PM

foundation stone laid for health projects worth rs 19 43 crore in this district

हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने शुक्रवार को कोसली क्षेत्र के दौरे के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और न्यायिक परिसर से जुड़े विकास कार्यों का शुभारंभ किया

रेवाड़ी(महेन्द्र भारती): हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने शुक्रवार को कोसली क्षेत्र के दौरे के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और न्यायिक परिसर से जुड़े विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने गांव गुडयानी से अपने दौरे की शुरुआत करते हुए गुडयानी, रतनथल, जाटूसाना और लीलोढ़ में करीब 19.43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवनों का शिलान्यास किया। 

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री कोसली न्यायिक परिसर पहुंचीं, जहां बार एसोसिएशन द्वारा निर्मित पार्किंग और टीन शेड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में दवाइयों की कोई कमी नहीं है। यदि कहीं से दवाइयों की कमी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कहीं भी किसी प्रकार की अनियमितता या गलत कार्य सामने आता है तो उस पर भी शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेश में करीब 450 डॉक्टरों की भर्ती की गई है।

इसके बावजूद जहां डॉक्टरों या स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने उमस भरी गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग सरकार को जनहित के कार्यों को और अधिक गति देने के लिए प्रेरित करता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!