Soldier Commits Suicide: अपनी लाइसेंसी 32 बोर रिवॉल्वर से पूर्व सैनिक ने किया सुसाइड, सामने आया ये कारण

Edited By Isha, Updated: 07 Nov, 2025 11:02 AM

former soldier commits suicide by shooting himself in gurugram

गुरुग्राम के साउथ सिटी-II बी ब्लॉक स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा के पीछे एक पूर्व सैनिक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 55 वर्षीय व्यक्ति खून से लथपथ मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

गुरुग्राम: गुरुग्राम के साउथ सिटी-II बी ब्लॉक स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा के पीछे एक पूर्व सैनिक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 55 वर्षीय व्यक्ति खून से लथपथ मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

मृतक की पहचान टिकली निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। वे पूर्व सैनिक थे और इसी ग्रामीण बैंक शाखा में करीब 7-8 साल तक सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत रहे थे। पिछले डेढ़ साल से वे बेरोजगार थे। पुलिस के अनुसार, अशोक कुमार ने अपनी लाइसेंसी 32 बोर रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी। हथियार मौके से बरामद कर लिया गया है, जिसमें पांच कारतूस और एक खाली खोल मिला है।

मौके से अशोक कुमार के बैग से तीन लाइन का एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा था, 'सबको राम-राम। जो मेरे से दुखी थे, अब खुश रहना।' पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है कि क्या उन्हें कोई परेशान कर रहा था। अशोक कुमार के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अशोक कुमार सुबह करीब 10 बजे अपनी पत्नी से यह कहकर घर से निकले थे कि उन्हें नौकरी के इंटरव्यू के लिए जाना है। हालांकि, वे सीधे अपनी पुरानी बैंक शाखा पहुंचे।

उन्होंने बैंक में अपने पुराने सहकर्मियों से करीब दो घंटे तक बातचीत की। दोपहर को वे बैंक से बाहर निकले और शाखा के पीछे एक खाली रेहड़ी पर बैठ गए। दो से तीन घंटे बाद उन्होंने खुद को गोली मार ली। बैंक के पूर्व सहकर्मियों ने अशोक को एक नेक इंसान बताया और कहा कि ड्यूटी के दौरान उनकी कभी कोई शिकायत नहीं आई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!