भिवानी में ये क्या बोल गए पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, क्षत्रियों को लेकर दिया विवादित बयान

Edited By Manisha rana, Updated: 26 May, 2025 10:00 AM

former minister ram bilas sharma gave a controversial statement about kshatriyas

पता नहीं भिवानी में जब भाजपा के बाहरी नेता आते हैं तो वे क्या खाकर आते हैं कि यहां आते ही उनकी भाषा बिगड़ जाती है। इसका कारण यह है कि शनिवार को जहां यहां आने के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने विवादित बयान दिया था तो रविवार को पूर्व...

भिवानी (सुखबीर) : पता नहीं भिवानी में जब भाजपा के बाहरी नेता आते हैं तो वे क्या खाकर आते हैं कि यहां आते ही उनकी भाषा बिगड़ जाती है। इसका कारण यह है कि शनिवार को जहां यहां आने के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने विवादित बयान दिया था तो रविवार को पूर्व मंत्री रामबिलाश शर्मा की जुबां फिसल गई। 

रविवार को वह वहां 30 मई को रोहतक के पहरवार में आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम पूर्व का न्यौता देने के लिए आए थे। इसी दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उनकी भी जुबां फिसल गई। पत्रकारों से बात करते हुए रामबिलास शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने 21 बार पूरी धरती से आतंकवाद समाप्त किया था। फर्सा उनका हथियार था, उसे कई लोग परमाणु बम कहते थे। यह फर्सा अरूणाचल प्रदेश में है जहां पर ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थान है। 

उन्होंने कहा कि शास्त्रों अनुसार भगवत पुराण (स्कंध 9, अध्याय 15-16) के मुताबिक राजा सहस्त्रार्जुन और उसके बेटों ने परशुराम के पिता की हत्या कर दी थी। इससे गुस्सा होकर परशुराम ने सभी बुरे राजाओं को मारने की कसम खाई। इसलिए कहा जाता है कि परशुराम ने 21 बार क्षत्रियों का संहार कर दिया। पत्रकारों से बात करते हुए रामबिलास शर्मा ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या कर दी गई। प्रधानमंत्री ने घटना पर बोला था कि हम मिट्टी में मिला देंगे। प्रधानमंत्री ने 22 मिनट में लाहौर एयरबेस को तहस-नहस कर दिया। जहां पाकिस्तान का परमाणु है किराना हिल्स में, वहां मिसाइल चली गई। अब कोई पाकिस्तानी परमाणु की धमकी नहीं देता। क्योंकि हमारी मिसाइल ने इसे लीक कर दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
TBC

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!