सोनीपत में भूपेंद्र हुड्डा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- खाद की उपलब्धता पर बोला झूठ, सामने आई विफलता

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Nov, 2024 07:17 PM

former cm bhupinder hooda targets bjp government on fertilizer in sonipat

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की नई सरकार पर निशाना साधा था।

हरियाणा डेस्कः पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की नई सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूत के पांव पालने में ही दिखने लग जाते हैं, उसी तरह बीजेपी की नई सरकार की विफलताएं भी शुरुआत में ही उजागर हो गई हैं।

इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने खाद की उपलब्धता पर भी झूठ बोला है कि खाद की कोई किल्लत नहीं है, जबकि खाद नहीं मिलने के चलते किसानों में त्राहिमाम मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ बीजेपी सरकार के राज में हुआ है।

इसके साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी के चुनावी वादे याद दिलवाते हुए कहा कि उसने धान का 3100 रुपये रेट देने का वादा किया था। लेकिन सच्चाई यह है कि सरकार बनने पर बीजेपी ने किसानों को एमएसपी तक नहीं दी। इसी तरह बीजेपी ने चुनाव से पहले 500 रुपये में गैस सिलेंडर और महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने देने का वादा किया था। लेकिन सरकार ने अबतक अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हरियाणा को विकास और समृद्धि में नंबर वन बनाया था। जबकि भाजपा ने गरीबी में नंबर वन बना दिया है। 

 इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान,पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, सांसद जय प्रकाश,विधायक रघुबीर कादियान, विधयाक इंदु राज नरवाल, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया समेत कई लोग मौजूद रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!